Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध निर्माण को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुये कोर्ट ने सभी भवन मालिकों को प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मौखिक कहा कि अगर निर्माण अवैध हुआ है तो उसे तोड़ा जायेगा। कोर्ट कार्रवाई से पहले सभी पक्षों को मौका देना चाहती है, इसलिये सभी को प्रतिवादी बनाया जाये। वहीं, प्रार्थी राकेश कुमार झा ने करीब 24 भवन मालिकों को प्रतिवादी बनाया था। कोर्ट ने सभी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने इनको एक माह में अपना पक्ष रखने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि अक्षेस के अधिकारियों की मिलीभगत 1800 अवैध निर्माण हुआ है। अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। खबर है कि चतरा के प्रतापपुर गांव में वन भूमि को कब्जा कर बनाये गये झुग्गी झोपड़ियों को भी बहुत जल्द हटाया जायेगा। कोर्ट के निर्देश पर 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्रतापपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत राम ने मीडिया को बताया कि प्रतापपुर वन क्षेत्र के कसमार, गोमे, बराटपुर, शंकरपुर, बसबुट्टा, रामपुर, परहियाडीह सहित कई गांवों से सटे हजारों एकड़ वन भूमि को लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत










