रांची : झारखंड का बजट 26 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने कहा निर्वाचित प्रतिनिधियों पर जनता की अपेक्षाएं पूरी करने की जिम्मेदारी। सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं। सरकार का मूलमंत्र विकास है। सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। निगरानी तंत्र को सशक्त किया जा रहा है। 2021 में भ्रष्टाचार में संलिप्त 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक 47 कांड दर्ज किए गए हैं। 60 से ज्यादा कांड का निष्पादन किया गया है।
राज्य सरकार एक मार्च को द्वितीय अनुपूकरण विवरणी और तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेगी। लगभग एक माह चलने चलने वाले सत्र में 16 कार्यदिवस होंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 की आय-व्ययक की अनुदान मांगों पर बहस होगी।
इसे भी पढ़ें : इस जगह के सेक्स वर्कर्स को लगाया गया कोरोना का टीका, जानें कितनी संख्या में
इसे भी पढ़ें : बंदूक की नोंक पर विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…












