Kohramlive : मोटोरोला ने अपना बजट फ्रैंडली 4G स्मार्टफोन ‘Moto G13’ को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत कम है। कंपनी ने मोबाइल के रियर पैनल पर 50MP + 2MP + 2MP का क्वाड सेटअप कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में लंबे समय तक चलने वाली 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 10W का फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कंपनी ने इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपए रखी है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप 5 इसे अप्रैल से ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इसे फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 5% का कैशबैक और एक्सचेंज बोनस ऑफर दिया जा रहा है। स्मार्टफोन लैवेंडर ब्लू और मैट चारकोल कलर ऑप्शन के साथ आता है।
Moto G13 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन के डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.7mm, चौड़ाई 74.66mm, मोटाई 8.19mm और वजन 183 ग्राम है। वहीं कंपनी ने इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया है।
इसे भी पढ़ें : IPL के मौके पर जिओ ने यूजर्स को दिया तोहफा…देखें
इसे भी पढ़ें :Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान…देखें
इसे भी पढ़ें :रामभक्तों की सेवा में सिटी बसें
इसे भी पढ़ें :इधर से गुजरे तो जेब होगी ढीली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर…देखें
इसे भी पढ़ें :यहां खड़ी की ई-रिक्शा या टेम्पू तो रद्द हो जाएगा परमिट… देखें
इसे भी पढ़ें :केंद्र का बड़ा फैसला : 1 अप्रैल से ये गाड़ियां हो जायेंगी कबाड़
इसे भी पढ़ें :FASTag को लेकर आई बड़ी खुशखबरी!…देखें क्या








