कोहराम लाइव डेस्क : सीमा सुरक्षा बल यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले के सांबा सेक्टर में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने बयान जारी कर बताया है कि BSF जवानों को सुबह 9:45 बजे के आसपास किसी घुसपैठिए की गतिविधियों के विषय में जानकारी मिली। वह बॉर्डर आउटपोस्ट चक फकीरा में 64 नंबर सीमा चौकी के करीब बढ़ रहा था।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी छात्रों के मन से भगाएंगे परीक्षा का डर, जानिए कैसे
चेतावनी नहीं मानी तो लिया गया एक्शन
बार-बार चेतावनी देने के बाद भी वह सीमा सुरक्षा के घेरे की तरफ बढ़ता ही आ रहा था, इस वजह से जवानों ने उसे अपने निशाने पर लेकर गोली मार दी। उसका शव बरामद हो चुका है।
BSF की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से घुसपैठिया के मारे जाने का स्थल लगभग 40 मीटर की दूरी पर है। इंडिया और पाकिस्तान के मध्य 3,323 किमी लंबी सीमा है।
इसे भी पढ़ें : बिना पास के कुंभ मेले में नहीं मिलेगी एंट्री, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन












