BSF के जवानों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा, पूछताछ में किया ये खुलासा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • दोनों ने बांग्‍लादेश में रचाई थी शादी, भारत आते वक्‍त हुए गिरफ्तार

KOHRAMLIVE DESK : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के सीमावर्ती इलाके में सीमा सुरक्षाबल ने एक प्रेमी जोड़े को अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बांग्लादेश में शादी रचाई थी। भारत में आते वक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More : इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया एलान

पूछताछ में बताया, फेसबुक के जरिये हुई थी मुलाकात

26 जून को सीमा सुरक्षा बल की खुफिया शाखा ने मधुपुर सीमा चौकी पर तैनात जवानों को अलर्ट किया था कि कुछ लोग सीमा में बांग्लादेश की ओर से दाखिल हो रहे हैं। करीब शाम के 4 बजे जवानों ने सीमा सड़क पर दो लोगों को देखा। उन्हें रोककर सुरक्षाबलों ने पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया है कि वे पति-पत्नी हैं। उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और दोनों में प्यार हो गया। गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह तारकनगर के अप्पू नाम के एक दलाल की मदद से 8 मार्च 2021 को ही बांग्लादेश पहुंचा था। उसने वहां 10 मार्च को शादी रचाई, फिर 25 जून को तक बांग्लादेश में ही रुका रहा।

Read More : 15 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, दिन में 12 बजे तक खुलेंगे बाजार

महिला नहीं बता पाई अपनी पहचान

जब युवक से उसकी पहचान पूछी गई तो उसने तत्काल बता दिया, लेकिन महिला अपनी पहचान नहीं बता पाई। जब बीएसएफ को मामला संदिग्ध लगा तो पूछताछ के लिए मधुपुर सीमा चौकी पर दोनों को लेकर आए। गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला की भी पहचान हो गई है। महिला की उम्र 18 साल है, वहीं भारतीय नागरिक का नाम जयकांतो चंद्र राय है, जिसकी उम्र 24 साल है।

Read More : पुलिया के नीचे मिला नवजात का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा एक्शन : रिटायर्ड जज गिरफ्तार…

Bhopal : भोपाल में झकझोर देने वाले हाईप्रोफाइल त्विषा...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

New Delhi : अगर आप आने वाले दिनों में...