spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गिरीडीह में साले की शादी में जा रहे बीएसएफ जवान की रोड एक्सीडेंट में मौत, बेटे की हालत गंभीर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GIRIDIH : बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर छोटकी खरगडीहा-मुंडराडीह के बीच जंगल के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह पंचायत के बरवाडीह गांव के बीएसएफ के जवान 45  साल के अनिल सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनके 17 के इकलौता पुत्र शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Read More : BREAKING : सीसीएल कर्मी ने पत्‍नी को मारी गोली, पुलिस पहुंची और…

साले की शादी में शामिल होने जा रहे थे बिहार

मृतक गिरिडीह से अपने इकलौते पुत्र के साथ बाइक से अपने साले की शादी में भाग लेने बिहार के सोनो जा रहे थे। बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा मुंडराडीह जंगल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने चकमा दे दिया। इससे मोटरसाइकिल सहित पिता-पुत्र गड्ढे में जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More :मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने उड़ते विमान से लगाई छलांग और फिर

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद एसआई मुकेश दयाल सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पिता पुत्र को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा वही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जप्त कर बेंगाबाद थाना ले आया है। इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गई।

Read More :बेटियां गिड़गिड़ाती रही, भाई मां को नहीं है कोरोना, फिर भी नहीं खोला दरवाजा, और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...