spot_img

ट्यूशन पढ़ घर लौट रहे भाई-बहन दुनिया से चल बसे… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहे भाई-बहन की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। 9 साल की किरण और 7 साल के नीतीश दोनों भाई-बहन जब तय समय पर घर नहीं लौटे तो दोनों मासूम को खोजा गया। गांव के ही एक तालाब के पास उनके कुछ सामानों पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तालाब को खंगाला गया तो दोनों मासूम की डेड बॉडी मिली। घटना की फैली खबर के बाद छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों लाशें को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मौके पर गांव के मुखिया सहित कई लोग जुटे। एक साथ भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत के बाद से उनके घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा है। गांव में मातम छा गया। यह घटना पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग टोला बजराही गांव में हुई।

घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों भाई-बहन सोमवार की शाम गांव के बगल में ट्यूशन पढ़ने गये थे। ट्यूशन पढ़ दोनों अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। आशंका जताई गई है कि तालाब के पास उनका पैर फिसला और दोनों तालाब में गिर गये। तालाब में पानी लबालब था। तालाब में गहरा पानी होने के कारण दोनों डूब गये। मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयां जांच में यह हादसा ही लगता है। उनका पैर फिसला और दोनों तालाब में डूब गये। वैसे पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई नये थाने…

इसे भी पढ़ें :नौकरी पक्की हो, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी…

इसे भी पढ़ें :90 हजार खाते में भेजने को मांगी घूस, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में गैंगरेप, घूमने गई थी डैम…

इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर तारा शाहदेव के गुनाहगारों को मिली कठोर सजा… जानें

इसे भी पढ़ें :‘अपना कमाओ अपना खाओ’ जैसे लब्ज बन गया पति का काल… जानें

इसे भी पढ़ें :एक खबर, पुलिस की नींद, चैन और सुकून ले गया, ATS ने क्या किया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...