UP : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि देवर शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाता था, अब किसी से उसकी शादी पक्की हो रही है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद वह परिवार की सहमति पर देवर के साथ रह रही थी। अब परिवार के लोग उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
20 जून को है देवर की शादी
महिला ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पति की मौत के बाद सास, ससुर की सहमति पर वह देवर के साथ रहने लगी थी। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 3 मई को वह ससुराल पहुंची तो देवर की दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिली। देवर की शादी 20 जून को होने वाली है। अब पीड़िता ने एडीजी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में झंगहा पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।
Read More : हैवानियत : 7 साल के बच्चे को पिता ने पानी की टंकी में फेंका, फिर…








