UP : यूपी के हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हबीबनगर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही कमरे के भीतर देवर और भाभी के शव मिलने की खबर सामने आई। बंद कमरे के अंदर दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। 35 साल की सीमा और उसके 22 साल के देवर रामरूप दोनों काफी देर तक नजर नहीं आये तो परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ। कमरे के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिलग्राम कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया। कमरे में सीमा और रामरूप के शव मिले। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट समेत अन्य आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाये। फिलहाल मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। एक ही कमरे में देवर-भाभी की लाशें मिलने के बाद जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है।
टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…
Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...
आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?
Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...
डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…
Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...
बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…
Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...
मातृ शोक के बीच दिव्यांगजनों के लिये सहारा बने CM हेमंत सोरेन…
Ramgarh : मां का साया सिर से उठ जाये,...
Advertisement