spot_img

Latehar : लातेहार में कार्ड बांटने निकले भाई की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार(Latehar) के बेतला नाका के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार तीन युवक बरवाडीह की ओर जा रहे थे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य बेतरह घायल हो गये। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम नारायण तुरी था। वह गणेशपुर, चटम, सरयू प्रखंड में रहता था। घायलों के नाम कमलेश तुरी एवं मनोज तुरी बताये गये। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार थे।

Latehar में 7 मई को थी छोटे भाई की शादी

सबसे दर्दनाक बात है कि नारायण तुरी अपने छोटे भाई की शादी की तैयारी में जुटे थे। आगामी 7 मई को उसके छोटे भाई की शादी तय थी। उसी के निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। लेकिन, रास्ते में ही हादसे में उसकी जान चली गई। अब जिस घर में बारात की तैयारी होनी थी, वहां सन्नाटा और आंसू हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पलामू रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक बिना हेलमेट के थे। इसी वजह से सिर में ज्यादा चोटें लग गई।

इसे भी पढ़ें : ककरौला के जंगल में भट्टियां ध्वस्त, उपकरण तबाह…

इसे भी पढ़ें : निवेश की नई कहानी लिखने को तैयार झारखंड…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...