spot_img
spot_img
spot_img

खिलौनों की जगह झाड़ू-बर्तन, तीन नन्हे हाथों को मिली आजादी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझिआंव प्रखंड के न्यू राज लक्ष्मी स्वीट्स में बाल श्रम के खिलाफ छापेमारी की गई। नतीजा यहां से  तीन नन्हें हाथ गुलामी की गिरफ्त से आजाद हो गये। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में तहलका मच गया। बाल श्रम कराने वाले नियोजक पर त्वरित कार्रवाई करते हुये प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसोसिएशन फार वॉलेंटरी एक्शन के जिला समन्वयक दीपक पाठक ने सख्त चेतावनी दी है कि बाल श्रमिकों से काम कराना कानूनन गंभीर अपराध है। किसी को भी बच्चों का बचपन छीनने की इजाजत नहीं दी जायेगी। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई तय है। टीम में दीपक पाठक, चाइल्ड हेल्पलाइन गढ़वा के जिला समन्वयक राजीव कुमार रवि, जिला बाल संरक्षण इकाई गढ़वा के संरक्षण अधिकारी संजय ठाकुर एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के कर्मी शामिल थे। मुक्त कराये गये तीनों बाल श्रमिकों को संरक्षण और सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन और बाल अधिकार संगठनों ने बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़े :आहत क्रिकेटर का पोस्ट, हमें नफरत नहीं, हौसला दो, झंडे को झुकने नहीं देंगे…

इसे भी पढ़े :झारखंड पुलिस के बारे में क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

इसे भी पढ़े :झारखंड छोड़ रहे हाथी, चौंकाने वाली बातें… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...