spot_img
spot_img

आहत क्रिकेटर का पोस्ट, हमें नफरत नहीं, हौसला दो, झंडे को झुकने नहीं देंगे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 की शर्मनाक हार के बाद जब टीम अपने वतन लौटी तो तालियों की जगह गुस्से की आवाजें में हूटिंग घुली और कुछ गाड़ियों पर पत्थर भी बरसाये गये। कप्तान मेहदी हसन मिराज की टीम पहले मैच में 5 विकेट, दूसरे में 81 रन और तीसरे में पूरे 200 रन से हार गई। यह अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की सबसे बड़ी और सबसे दर्दनाक सीरीज हार मानी जा रही है। इससे पहले टी20 में इसी टीम ने अफगानिस्तान को 3-0 से रौंदा था, लेकिन इस बार किस्मत ने जैसे करवट ही बदल ली। जैसे ही खिलाड़ी हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, माहौल अचानक गरम हो गया। नारों की गूंज में हूटिंग घुली और कुछ गाड़ियों पर पत्थरबाजी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम करना पड़ा। यह वही ढाका था, जहां जीत पर जश्न का समंदर उमड़ता है। लेकिन इस बार वही सड़कें खिलाड़ियों के लिये कांटों की राह बन गई। मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर एक टूटे दिल से आवाज लगाई, “हम सिर्फ खेलते नहीं, देश के नाम से लड़ते हैं। झंडे का रंग हमारे खून में दौड़ता है। हार हमें तोड़ नहीं सकती, पर नफरत जख्म जरूर दे जाती है।” नईम ने लिखा, “हम इंसान हैं, गलती हो सकती है। मेहनत में कमी कभी नहीं की। आलोचना स्वीकार है, पर पत्थर नहीं।” अंत में उन्होंने अपील की कि “हम सब एक ही झंडे के बच्चे हैं। हमें नफरत नहीं, हौसला दो। हम फिर लौटेंगे और झंडे को झुकने नहीं देंगे।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...