Gumla : इस डिजिटल युग में भी डायन और बिसाही के नाम पर हिंसा की वारदातें लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के लकेया गांव से सामने आया है। यहां डायन और बिसाही के आरोप में दो भाईयों को दो भाईयों को खंभे से बांधकर पीटा। वहीं 1 युवक की आंख फोड़ दी गई। इस मामले में पीड़ित ने गांव के मुखिया सहित 10 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस 7 लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।
इल्जाम है कि गांव के ही करीब 12 लोगों ने लेकेया निवासी संजय उरांव और उनके भाई अजय उरांव पर जानलेवा हमला किया। दोनों भाईयों को खंभे से बांध कर पीटा। अजय उरांव की आंख फोड़ दी। दोनों भाईयों को जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित की बहन किसी तरह भागते-भागते थाना पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों भाईयों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। थाना प्रभारी रवि होंगहंगा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित पक्ष ने अपनी दर्ज शिकायत में कहा है कि हमले के दौरान हमलावरों ने उन्हें डायन का बेटा कहा। इस मामले में लकेया गांव पंचायत के मुखिया सुगिया देवी, प्रवीण उरांव, जगतपाल उरांव, विश्वनाथ उरांव, रोहित उरांव, अमित उरांव, विजय उरांव, बोलवा उरांव, मोती उरांव और रंथु गोप को आरोपी बनाया गया। वहीं मुखिया ने अपने ऊपर लगाए आरोप को बेबुनियाद बताया है।
Read More :एंटी क्राइम चेकिंग में क्रिमिनल्स का पुलिस ने क्या किया, देखें…
Read More :झारखंड में लग सकती है पाबंदियां, हेल्थ डिपार्टमेंट ने दिया ये सुझाव
Read More :अपने ही फ्लैट के नीचे मिली भावेश की लाश, पुलिस बोली…
Read More :रेलवे ट्रैक पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया
Read More :लावारिस कुत्ते की खातिर झोंटा-झोंटी
Read More :इस हाल में मिला 4 दिनों से गायब दिलीप, आक्रोशित हुये ग्रामीण…
Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST








