spot_img

शादी से पहले दुल्हन की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : मध्य प्रदेश के खरगोन के कसरावद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियों के बीच 22 वर्षीय युवती की मौत से परिवार में मातम पसर गया। हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अचानक बिगड़ी हालत

  • मृतका की पहचान 22 वर्षीय राखी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उसकी शादी खामखेड़ा निवासी दिगंबर नाथ से तय हुई थी और घर में शादी की रस्में चल रही थीं।
  • परिजनों ने बताया कि हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद तबीयत बिगड़ी

  • राखी के होंठों में सूजन आने लगी
  • सांस लेने में परेशानी हुई
  • गले में तेज दर्द की शिकायत भी थी
  • हालत बिगड़ने पर परिवार उसे खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा
  • जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

“एंबुलेंस नहीं मिली”

  • परिवार का आरोप है कि अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई।
  • करीब 4 हजार रुपये खर्च कर निजी एंबुलेंस से इंदौर ले जाया गया
  • इंदौर पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए सूजन कम हुई
  • बाद में हालत फिर तेजी से बिगड़ने लगी
  • राखी के पिता गजूनाथ के अनुसार, एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए करीब 4 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई।
  • पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं
  • आर्थिक तंगी के कारण परिवार वापस लौट रहा था
  • इसी दौरान रास्ते में राखी की मौत हो गई

जिस घर में शादी की तैयारी थी, वहां पसरा मातम

  • परिवार के मुताबिक, राखी घर की सबसे बड़ी बेटी थी और छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी भी संभालती थी।
  • घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं
  • अचानक माहौल मातम में बदल गया
  • पूरे इलाके में शोक का माहौल है

क्या हल्दी बनी वजह? जांच जारी

  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत की वजह स्पष्ट नहीं है
  • जिस हल्दी का इस्तेमाल राखी पर हुआ, वही अन्य लोगों ने भी लगाई थी
  • खाद्य एवं औषधि विभाग ने हल्दी के सैंपल भोपाल लैब भेजे हैं
  • कसरावद समेत अन्य जगहों से नमूने लिये गये हैं
  • स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के कारण मौत होने की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें : हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्री अब मेट्रो-DTC से करेंगे सफर

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज से शुरू होगा SIR, घर-घर जायेंगे BLO… जानें कब

इसे भी पढ़ें : कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

इसे भी पढ़ें : पांचा लैम्पस गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का इल्जाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...