spot_img
spot_img

दो सहेलियां बन गई दूल्हा-दुल्हन, अनोखी शादी के गवाह बने घरवाले… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दोनों सहेलियों के प्यार और चाहत के आगे उनके घरवाले झुक गये। दोनों एक दूसरे की खातिर मचल गई। टीना ने तो हद कर दी। वह अपने पति को छोड़ सखी सुभिक्षा के पास चली आई। गुजरे छह साल से दोनों एक दूसरे पर फिदा थे। मर मिटने को तैयार थे। दोनों अनोखी शादी के बंधन में बंध एक दूजे की हो गई। पूरे रीति-रिवाज से दोनों ने चेन्नई में शादी कर ली। इस अनोखी शादी के गवाह बने घरवालों ने सिर्फ इतना ही कहा, बच्चे की खुशी में ही उनकी खुशी। टीना की सहेली से पति बनी सुभिक्षा ने कहा उसने कभी नहीं सोचा था कि उसका सपना पूरा होगा। सुभिक्षा ने 19 साल की उमर में अपने माता-पिता को समलैंगिक होने की बात बताई थी। उसके बाद परिवार को वह समझाने में कामयाब रहीं। टीना भी खुश है, इस अनोखी शादी के बाद टीना की बड़ी बहन ने उसके साथ सारे रिश्ते तोड़ लिये। वहीं उसने परिवार से भी दूरी बना ली। पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी होने के बाद टीना और सुभिक्षा सुहागरात की रस्में भी निभा गई और हनीमून पर भी गईं। सुभिक्षा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। दोनों का अफेयर छह साल तक चला। इस दौरान दोनों कनाडा में साथ रहे।

मीडिया में छपी खबर के अनुसार, टीना के लेस्बियन होने को उसके माता-पिता ने शुरू में बीमारी माना। उसकी शादी एक युवक से कर दी गई, यह सोच कर कि शादी के बाद उसकी बीमारी ठीक हो जायेगी। टीना चार साल तक अपने पति के साथ रही, फिर उसे छोड़ दी। टीना और सुभिक्षा की मुलाकात छह साल पहले कनाडा के कैलगरी में एक ऐप पर हुई थी।

चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं सुबिक्षा

 

लड़के से कर दी गई थी टीना की शादी

टीना के घरवालों ने छोड़ा साथ

सुबिक्षा ने 19 साल की उम्र में परिवार को बताई लेस्बियन होने की बात

पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई शादी

शादी के बाद खुश हैं दोनों के परिवार

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर बिट्टू सिंह के कहने पर बोकारो में फेंका गया था बम… देखें

इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर गुंडों का तांडव, ताबड़तोड़ बरसाते चले गये गोलियां…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...

वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...