spot_img

मामूली बात को लेकर महिला पर तीर से हमला, पति को भी डंडे से…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

CHAIBASA : चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना के कुम्बिया गांव में मामूली बात  को लेकर पड़ोसी रेंगो माझी ने फूलो माझी (30) को तीर से मारकर घायल कर दिया। उसके पति डुरसु माझी की भी डंडे से पिटाई कर दी। बात सिर्फ इतनी थी कि डुरसु माझी अपने पड़ोसी रेंगो माझी के बच्चों के साथ मजाक कर रहा था। रेंगो ने जब देखा तो उसे लगा बच्चों को गाली दी जा रही है। इसी गुस्से में उसके और उसके चचेरे भाई मजूरा माझी ने दंपती पर हमला बोल दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

Read More :#Education Minister रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। घायल दंपती का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी तुफैल खान ने बताया कि महिला का पति डुरसु माझी अपने घर के बाहर पड़ोसी रेंगो माझी के बच्चों के साथ मजाक कर रहा था। उसी समय जंगल की ओर से रेंगो और उसका चचेरा भाई मजूरा माझी आ गए। बच्चों के साथ हो रहे मजाक को दूर से देखा तो उसे लगा कि डुरसु माझी उसके बच्चों को गाली दे रहा है। इसी बात पर विवाद हो गया और घटना घटी।

Read More :5 लाख के इनामी माओवादी ने डाला हथियार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...