spot_img

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया को बनाया जनभागीदारी का सशक्‍त माध्‍यम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आपकी है सरकार, साझा करें सरोकार’ का मंत्र बना जनता की समस्याओं के समाधान का कारगर तंत्र

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड का मुख्यमंत्री बनने के साथ ही फेसबुक और ट्वीटर को जनभागीदारी का सशक्त जरिया बनाया है। संक्रमण का कालखंड हो या कोई समय, ‘आपकी है सरकार, साझा करें सरोकार’  के मंत्र को त्वरित समस्या समाधान का तंत्र बनाकर मुचयमंत्री चल रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश देते रहें हैं। इसका सीधा लाभ राज्‍य की जनता को मिला है। 2020 के संक्रमण के दौर में तो मुख्यमंत्री ने ट्वीटर के जरिये सबसे अधिक प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को मदद पहुंचाई। संक्रमण की दूसरी लहर में भी मुख्यमंत्री इस माध्यम के जरिये लोगों तक मदद पहुंचाने में संजीदा रहे।

Read More :तेरी हर जरूरत पूरा करूंगा… बोल खींच लिया दुपट्टा

लॉकडाउन को लेकर मांगा सुझाव, लोगों ने दिखाई सक्रियता

मुख्यमंत्री ने कोरोना की दूसरी लहर में अनलॉक 1 को लेकर राज्यवासियों से सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में आपके दिए सहयोग से हमने कोरोना की दूसरे लहर पर क़ाबू पा लिया है। जीवन और जीविका के इस संघर्ष में अब हमारा ध्यान जीविका पर है। अब आप बताएं कैसी होनी चाहिए अनलॉक 1 की प्रक्रिया। इसके बाद से लगातार लोगों के सुझाव आने शुरू हो गए।

सीएम ने स्‍टूडेंट्स की मनःस्थिति को जाना

मुख्यमंत्री ने फेसबुक और ट्वीटर के जरिये सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों की राय मांगी। मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि संक्रमण के दौरान परीक्षा आयोजित की जाए या नहीं। इस पर राज्यवासियों की बहुत प्रतिक्रियाएं आईं। उसके आधार पर ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ  हुई बैठक में अपनी बातों को रखा।

Read More :माया एक्‍का ने समर्पण भाव से की कोरोना मरीजों की सेवा, डीसी ने सराहा

परिजनों को दिलवाया पार्थिव शरीर

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि राज अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर अस्पताल प्रबंधन मृतक के परिजनों को पार्थिव शरीर नहीं दे रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए परिजनों को शव सौंपने का निर्देश दिया। इसी प्रकार गुमला की सुकांति मिंज की आंख के पास घाव हो गया था, जो कैंसर का रूप लेने लगा था। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने गुमला के डीसी को सुकांति के इलाज के लिए जरूरी व्यवस्था करने का आदेश दिया।

इलाज और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री को बाघमारा के फतेहपुरा निवासी नीरज कुमार झा के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी दी गई। संक्रमण काल में पीड़ित के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा था। परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे किडनी ट्रांसप्लांट करा सके। जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने नीरज के इलाज के लिए सहायता करने का निर्देश दिया। ऐसे ही रांची के बेड़ो स्थित सेरो गांव के लोग दूषित पानी पीने पर विवश थे। इससे गांव में बीमारियां फैल रही थीं। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गांव में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने को कहा। इस तरह के अनेक उदाहरण हैं, जब मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग दूत के रूप में कर आम लोगों को राहत दी।

Read More :मामूली बात को लेकर महिला पर तीर से हमला, पति को भी डंडे से…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...