RANCHI : JAC 12वीं का परिणाम आज जारी कर दिया गया। स्टूडेंट्स अपने नतीजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jac.nic.in पर देख सकते हैं। परीक्षा की बजाए सीधे प्रमोट करने की वजह से झारखंड बोर्ड इस बार टॉपर की लिस्ट नहीं जारी करेगा। इंटरमीडिएट के लिए करीब 3.30 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
मंत्री जगरनाथ महतो और जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह रिजल्ट जारी किया। जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में पास स्टूडेंट्स का प्रतिशत बताया।
साइंस में कुल 88145 बच्चे शामिल हुये। 1st डिविजन से 56445, 2nd डिविजन से 19927 और 3rd डिविजन से 218 बच्चे पास हुये। पास का प्रतिशत 86.89 रहा।
कॉमर्स में कुल 33677 परीक्षार्थी शामिल हुये। 1st डिविजन से 19921, 2nd डिविजन से 9987 और 3rd डिविजन से 484 परीक्षार्थी पास हुये। पास का प्रतिशत 90.33 रहा।
आर्ट्स में कुल 209234 परीक्षार्थी शामिल हुये। 1st डिविजन से 52177, 2nd डिविजन से 117245 और 3rd डिविजन से 20379 परीक्षार्थी पास हुये। पास का प्रतिशत 90.77 रहा।
Read more:BREAKING : CBSE 12वीं RESULT जारी, ऐसे चेक करें
Read more: IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in , jacresults.com पर विजिट करना होगा।
यहां पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। - इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
Read more: 6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
Read more: भाई को उतारा मौत के घाट…
Read more: ACB ने अंचल उपनिरीक्षक को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा…
यहां याद दिला दें कि JAC ने गुरुवार को 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया था। 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 433571 छात्रों में से 415924 परीक्षार्थियों को पास घोषित किया गया है।
Read more: NEET-UG 2021 : जानें कैसा होगा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का नया पेपर पैटर्न
Read more: धनबाद में बमबाजी, दहशत, देखें वीडियो…
Read more:चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…












