नई दिल्ली : अब एक जून को CBSE-ICSE 12th Board Exam 2021 के डेट की घोषणा होगी। संभावना जतायी जा रही है कि जुलाई में परीक्षा होगी। कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित हुई CBSE-ICSE बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला लेने के लिए रविवार को केंद्रीय मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की तथा रमेश पोखरियाल निशंक समेत अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल रहें।
I thank all the Hon’ble Chief Ministers, Education Ministers, and officers associated with the world’s largest education system for participating in the high-level meeting chaired by Hon’ble Minister of Defence Shri @rajnathsingh Ji. pic.twitter.com/i4e8p5lH90
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 23, 2021
Read More :टीएमएच में विवाहिता की मौत, मां बोली- ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मार डाला
दिल्ली सरकार परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं
केंद्रीय मंत्रियों की रविवार हुई बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी तरह की परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा दिए गए दोनों ऑप्शंस उन्हें ठीक नहीं लगे। 12वीं के छात्रों को पिछले रिकार्ड के आधार पर ही पास किया जाए। उन्होंने कहा कि देश को कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दी जा चुकी है और इसमें बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ऐसे में हमें एक अभिभावक की तरह सोचना चाहिए और परीक्षा रद्द कर दी जानी चाहिए।
Read More :कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने निकाला ये तरीका
कोरोना संक्रमण के कारण रद्द 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ बोर्ड ने एक नया फार्मूला निकाला है। परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा देने का ऑप्शन दिया है। छात्र 01 जून से एग्जाम सेंटर से प्रश्नपत्र ले सकेंगे और 5 दिनों के भीतर अपनी आंसर शीट जमा कर सकेंगे। परीक्षा घर से ही दी जा सकेगी।
Read More :दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा lockdown, सीएम केजरीवाल ने कहा- युद्ध अभी जारी है












