आंगनवाड़ी-सहिया दीदियों का हुआ सम्मान…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग में शनिवार को सेवा और सम्मान का एक खास रंग देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और सहिया दीदियों के योगदान को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सहिया दीदियों के साथ बड़ी संख्या में माताएं, बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उसकी जरूरतों को समझना है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी और सहिया दीदियां गांव और बस्ती के स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को लोगों तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सेवाभाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आंगनवाड़ी और सहिया दीदियों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के बीच जाकर लोगों से संवाद करने और उनकी जरूरतों को समझने का अवसर भी देते हैं।

माताओं और बच्चों से हुआ आत्मीय संवाद

कार्यक्रम के दौरान माताओं और बच्चों से सीधे संवाद किया गया। स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बच्चों के समग्र विकास जैसे विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की गई। पढ़ाई-लिखाई की सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और सहिया दीदियों को उनके सेवाभाव और समर्पण के लिये सम्मानित किया गया। ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में एक तरफ जहां बच्चों को शिक्षा के लिये प्रोत्साहित किया गया, वहीं दूसरी ओर उन महिलाओं के योगदान को भी सम्मान मिला, जो गांव-समाज में माताओं और बच्चों की देखभाल से जुड़े काम को जमीन पर आगे बढ़ाती हैं। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये जनभागीदारी और स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज महतो, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनुराधा मुंडा और माधुरी देवी, जिला महामंत्री मनोज चौधरी और अमित चरण, जिला मंत्री सत्यजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, उपप्रमुख वीणा देवी, मुखिया संदीप तिर्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, महेंद्र महतो, विक्रांत तिवारी, राम साय मुंडा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...