लातेहार : सुरक्षाबलों की गोली से मारे गए और घायल ग्रामीण के परिजनों से विधायक बंधु तिर्की ने मुलाकात की। बंधु तिर्की ने दोनों परिवार की आर्थिक मदद की। साथ ही इस संबंध में सरकार से मदद दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करने की बात कही। बुधवार को विधायक बंधु तिर्की लातेहार जिले के गारू प्रखंड के पीरीगांव के गनइखाड़ टोला में पहुंचे थे।
Read More : खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…
बंधु तिर्की ने कहा कि इस मामले में सुरक्षाबलों से चूक हुई है। घटना निंदनीय है। ब्रह्मदेव नक्सली नहीं था। इसकी पुष्टि जिला के एसपी ने भी की है।

यहां याद दिला दें कि 12 जून को सुरक्षाबलों की गोली से शिकार पर निकले एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। घटना के दिन गारू प्रखंड के पीरीगांव के गनइखाड़ टोला के सात युवक शिकार पर निकले थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सली समझकर गोली चला दी। जिसमें ब्रह्मदेव की मौत हो गई थी।
विधायक बंधु तिर्की ने इस घटना में मारे गए ब्रह्मदेव के परिजनों को 10 हजार नगद, 50 किलो चावल समेत कई अन्य सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं घटना में घायल के परिजनों को 3 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। इस दौरान एसडीओ, डीओ, लातेहार जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता शशि पन्ना समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को














