spot_img

नवरात्र का मजाक बनाने पर BoycottErosNow कर रहा ट्रेंड

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : Twitter पर BoycottErosNow जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मशहूर फिल्म निर्माण कंपनी ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से नवरात्रि का मजाक बनाया। इसके बाद लोगों में इस कंपनी को इसके लिए माफी मांगने की जोरों पर उठने लगी है आवाज। लोग BoycottErosNow हैशटैग के साथ अपना विरोध संदेश पोस्ट कर रहे हैं।

स्क्रीनशॉट शेयर किये जा रहे

सोशल मीडिया पर एरोस नाउ के नवरात्रि से जुड़े कुछ पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किये जा रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि एरोस नाउ ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी तस्वीर की पुष्टि एशियाविल हिंदी नहीं करता है। इस मामले में एरोस नाउ ने भी अपना पक्ष रखा है। एरोस नाउ ने एक ट्वीट के ज़रिए इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इसे भी पढ़ें : HBDayAmitShah : पीएम मोदी ने कहा- शाह ने भाजपा को बनाया मजबूत

एरोस नाउ ने दी सफाई

एरोस नाउ ने इस मामले पर सफाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, एरोस नाउ में हम सभी धर्मों का बराबरी से सम्मान करते हैं। हमारा मकसद कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हमने उस तरह की सभी पोस्ट डिलीट कर दी है। अगर किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम माफी मांगते हैं। धन्यवाद। टीम एरोस नाउ।

इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कंपनी को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग एरोस नाउ की फिल्मों का विरोध करने की भी मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Navratri का छठा दिन : मां कात्‍यायनी की पूजा से नष्‍ट होते हैं रोग-शोक

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: