कोहराम लाइव डेस्क : नामी-गिरामी ऑडियो एक्सेसीरीज कंपनी Boult ने इंडिया में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो Boult Audio AirBass Z1 को लांच कर दिया है। इसके साथ स्टेम डिजाइन मिलेगी, हालांकि बड्स के साथ सिलिकॉन ईयरटिप नहीं मिलेगी। Boult Audio AirBass Z1 को तीन कलर और स्टाइलिश लुक में खरीदा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : मामी-भांजा आपत्तिजनक स्तिथि में धराए, पड़ोसियों ने जमकर की पिटाई
लो लैटेसी मोड और बेहतर रेटिंग
इसमें लो लैटेसी मोड है और वॉटरप्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। दोनों बड्स में वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट और टच कंट्रोल है। इसकी कीमत 1,599 रुपये है और इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :घरवालों ने नहीं करवाई शादी तो प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक दे दी…
10mm का डायनेमिक ड्राइवर
Boult Audio AirBass Z1 में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर एक्स्ट्रा पावरफुल बास का दावा है। इसके साथ ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट है जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में गेमिंग के लिए लो लैटेसी मोड है। इसकी बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा है। चार्जिंग केस के साथ बैटरी लाइफ 24 घंटे की हो जाएगी। इस बड्स के साथ हॉल स्विच टेक्नोलॉजी दी गई है।
इसे भी पढ़ें : 7 साल पहले ट्रेन में मां-बाप से बिछड़े पांच बच्चे, अब मिलेंगे पिता से








