Kohramlive desk : स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ 18 साल या इससे अधिक उम्र के उन्हीं लोगों को बूस्टर डोज लगेगी, जिन्हें दूसरी डोज़ लिए नौ महीने पूरे हो गए हैं। सरकार ने ये भी स्पष्ट किया है कि सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पहली और दूसरी डोज़ लोगों को मिलती रहेगी। साथ ही 60 या उससे अधिक उम्र वाले लोगों, हेल्थवर्कर्स, फ़्रंटलाइव वर्कर्स को सरकारी सेंटर्स पर टीका मिलता रहेगा। अब तक देश में सभी 15+ आबादी में से लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।
➡️ Precaution Dose to be now available to 18+ population group from 10th April, 2022, at Private Vaccination Centres.https://t.co/lmnT0NQXyN pic.twitter.com/U49UVJAPUt
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 8, 2022
जबकि 15+ एज ग्रुप में से लगभग 83% ने दोनों डोज ले ली है। हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप को 2। 4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज भी दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45% लोगों ने भी पहली डोज ले ली है। बता दें कि देश में 6 मार्च से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन जारी है। 12-14 साल के बच्चों को Corbevax वैक्सीन लगाई जाएगी। Corbevax को Biological E Limited कंपनी ने बनाया है।
भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नये मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है जिससे मौतों की कुल संख्या बढ़कर 5,21,573 हो गई है। भारत में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या घटकर 11,492 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है। देश में बीते 24 घंटे में 1,213 मरीज ठीक हुए। गुरुवार को 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय की मां को क्या-क्या दिया… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के ITI में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : सरना और मसना स्थल को संरक्षित करने का लिया है संकल्प : सीएम
इसे भी पढ़ें : MS Dhoni के इस IPL विज्ञापन पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह
इसे भी पढ़ें : 4 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, रांची DIG बने अनीश गुप्ता








