DHANBAD: नकाबपोश अपराधियों ने बम मारकर हिलटॉप आउटसोर्सिंग कैंप में दहशत फैला दिया। अपराधियों ने एक के बाद एक 5 बम फेंके। दहशत में कर्मी इधर-उधर भागने लगे। अपराधी आउटसोर्सिंग मैनेजर संतोष यादव को ढूंढ रहे थे। हमला से पहले अपराधियों ने संतोष यादव के बारे में कर्मियों से पूछताछ भी की। जैसे ही उन्हें पता चला कि संतोष यादव बोलेरो से आते हैं। बाइक से पहुंचे अपराधियों ने बोलेरो पर ताबड़तोड़ बम फेंका।
गनीमत रही कि एक भी बम नहीं विस्फोट हुआ। घटना धनबाद के गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र में कार्यरत हिलटॉप हाई राइज प्राइवेट आऊट सोर्सिंग कैंप में घटी।
सूचना मिलने के बाद धनबाद एएसपी मनोज, गोन्दुडीह ओपी प्रभारी लक्ष्मेश्वर चौधरी और केंदुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से पांच जिंदा बमों को जब्त किया। एएसपी ने गोन्दुडीह हिलटॉप आउटसोर्सिंग कैंप में लगे सीसीटीवी को खंगाला। फुटेज में दो नकाबपोश बम फेंक कर भागते कैद हुये हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। गोन्दुडीह हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रबंधक संतोष यादव ने गोन्दुडीह ओपी में लिखित शिकायत की है। साथ ही पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:Hospital में एडमिट हुए अभिषेक बच्चन, श्वेता और बिग बी पहुंचे अस्पताल
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:विद्युत परियोजनाओं को पूरा करने की पहल करें सीएम : अजय मारू
Read more:चाल धंसने से युवक की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Read more:ट्रेन में TTE को दिल दे बैठी लड़की, धोखा के बाद उठाया ये कदम…
Read more:थाने में कपड़े उतार हंगामा करने लगे किन्नर, जानें क्यों
Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार
Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…
Read more:डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…
Read more:घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो
Read more:चंद मिनटों में बैंक खाता खाली करने में माहिर लोगों को देखें…
Read more:मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
Read more:कभी पकड़ने तक की कोशिश नहीं हुई, सिर्फ दिखावे के लिए कुर्की












