Bokaro : बोकारो से एक अजीबो-गरीब मामला सामने ये है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन विदाई होती है। लेकिन विदाई के बाद वह पति संग ससुराल पहुंचती ही नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोकारो के गोमिया के तेनुघाट स्थित केबी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा शिवानी पासवान की 01 मार्च 2023 को शादी हुई। वह गुरुवार यानी 02 मार्च 2023 को विदा होकर ससुराल जाने वाली थी। लेकिन वह विदाई के बाद ससुराल जाने के बजाय एग्जाम हॉल पहुंच गई। दरअसल, उसकी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं और वह उन्हें मिस नहीं करना चाहती। नई नवेली दुल्हन शिवानी के पति आदित्य पुलिस कांस्टेबल हैं और चतरा में तैनात हैं। शादी के लाल जोड़े में सजी शिवानी पासवान इतिहास का तीसरे सेमेस्टर का एग्जाम देने के लिए कॉलेज गई थी। इस दौरान उसके पति परीक्षा केंद्र के बाहर उसी कार में उसका इंतजार कर रहे थे, जिसमें वह बारात लेकर शिवानी के घर गए थे। पहले पहल शिवानी इस बात को लेकर चिंतित थी कि उसका जीवनसाथी उसका साथ देगा या नहीं। लेकिन आदित्य की इस पहल ने शिवानी का विश्वास जीत लिया। आदित्य ने मीडिया को बताया कि वह शिवानी की सराहना करते हैं और भविष्य में भी उसका साथ देने का वादा करते हैं। परीक्षा के बाद शिवानी अपनी पति के साथ ससुराल चली गई।
इसे भी पढ़ें : युवाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी सरकार…
इसे भी पढ़ें :सपना जलकर राख…
इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक ID और आधार कार्ड से महिलाओं को मिलेंगे 12 हजार…
इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल से सोना खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव, जान लें वरना
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें
इसे भी पढ़ें :बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बदल जाएगा बैंक खुलने-बंद होने का समय












