Bokaro : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र कथारा कोलियरी के बांध कॉलोनी में एक बड़ा हादसा टल गया। सीसीएल के दो मंजिला बिल्डिंग के बीच बनी छत रविवार सुबह अचानक से गिर गई। हादसे के वक्त सभी लोग घर में सो रहे थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यहां याद दिला दें कि पहले मंजिल की छत और दूसरे तत्ले का बरामदा करीब 40 फीट लंबा था, जो काफी दिनों से जर्जर अवस्था में था। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत सीसीएल प्रबंधन से की थी। मगर किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया। लगातार बारिश होने की वजह से रविवार को छत गिर गई।
घटना के बाद मौके पर बीडीओ समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। सीसीएल अधिकारियों को सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। साथ ही तत्काल सभी ब्लॉकों की मरम्मती कराने को कहा, ताकि इस तरह की दूसरी घटना ना हो।
वहीं, सुरक्षा पदाधिकारी केके झा का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। बात संज्ञान में आया है। वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मगर लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में सीसीएल अधिकारियों से शिकायत की गई।
Read More : कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, गाइडलाइन का सख्ती से करें पालन : हेमंत सोरेन
Read More :दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने कही ये बात…






