BMW की नई रोडस्टर बाइक इस रोज होगी लॉन्च…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में BMW Motorrad एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नई मोटरसाइकिल का टीजर जारी किया है, जिसे 1 अक्टूबर 2026 को पेश किया जायेगा। टीजर सामने आने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि यह बाइक BMW F 450 R हो सकती है, जो कंपनी की नई एंट्री-लेवल रोडस्टर मोटरसाइकिल होगी। खास बात यह है कि नई F 450 R को BMW F 450 GS वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किये जाने की संभावना है। ऐसे में बाइक के डिजाइन, इंजन और टेक्नोलॉजी को लेकर ऑटोमोबाइल बाजार में पहले ही उत्सुकता बढ़ गई है। टीजर तस्वीर से नई बाइक की बेसिक डिजाइन और हार्डवेयर का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि रोडस्टर कैरेक्टर के मुताबिक इसका सस्पेंशन सेटअप F 450 GS से अलग होगा। F 450 GS में 43mm USD फॉर्क के साथ 180mm सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है। F 450 R में इससे कम ट्रैवल वाला सेटअप मिलने की संभावना है। बाइक के चेसिस, इलेक्ट्रॉनिक्स, राइडिंग मोड और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी 1 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान सामने आयेगी। कीमत की बात करें तो BMW F 450 GS की कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नई BMW F 450 R की शुरुआती कीमत करीब 4.5 से 4.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक कीमत का ऐलान लॉन्च के समय ही होगा।

421cc इंजन देगा 47 bhp की ताकत

BMW F 450 R में F 450 GS वाला 421cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना है। F 450 GS में यही इंजन 8,750 rpm पर 47 bhp की पावर और 6,750 rpm पर 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, रोडस्टर बाइक के हिसाब से BMW इसके इंजन की ट्यूनिंग में कुछ बदलाव करती है या नहीं, इसका खुलासा लॉन्च के समय ही होगा।

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

भारत में लॉन्च होने के बाद BMW F 450 R का मुकाबला प्रीमियम मिडिलवेट रोडस्टर सेगमेंट की कई बाइक्स से होगा।

  • Aprilia Tuono 457 Special Edition – ₹3.99 लाख से
  • KTM 390 Duke R (399cc) – ₹3.45 लाख से
  • Royal Enfield Guerrilla 450 Apex – ₹2.51 लाख से

इसे भी पढ़ें :

तीन दिन SBI खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा… जानें

Kohramlive : देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल...

डेटा सुरक्षा पर सरकार सख्त, अधिकारियों को खास ट्रेनिंग…

Ranchi : झारखंड सरकार ने नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा...

कल 10 जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां

UP : यूपी में लगातार हो रही बारिश और...

रात में स्कूटी रोकते ही खुल गया बड़ा राज… बंद घरों में कर जाता कांड

Ranchi : रांची-पुरुलिया मेन रोड पर वाहन चेकिंग के...

बड़कागांव में नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में नशे के सौदागरों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: