Kohramlive: यूपी के सुल्तानपुर जिले में हलियापुर थाना क्षेत्र के पास स्थित माइल स्टोन 83 किमी. के पास शुक्रवार को दोपहर बाद एक कंटेनर दाहिने की लेन से गुजर रहा था, तभी कंटेनर और BMW कार की आमने सामने टक्कर हो गई। BMW कार के परखच्चे उड़ गए और कंटेनर का अगला हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा। इस हादसे में 4 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। शवों की शिनाख्त में यूपीडा के कर्मचारी लगे हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी
सूचना के बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एसपी सोमेन बर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जांच में कार उत्तराखंड और कंटेनर मुरादाबाद का है। DM रवीश गुप्ता ने बताया कि कार के नंबर के जरिए मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। क्रेन मंगवा कर वाहनों को हटवाया गया है।
कार पर यूके 01सी 0009 नंबर लिखा है। यह रानीखेत के ताली रिवनी स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल के मालिक की बताई जा रही है। जबकि कंटेनर मुरादाबाद के मोहल्ला मनिहारन निवासी कयूम का है।
इनकी हुई है मौत
इस हादसे में मरने वाले 3 लोगों की शिनाख्त हो गई है, जबकि एक व्यक्ति के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
- आनंद प्रकाश (35), निवासी डेहरी आनसून (बिहार)
- अखिलेश सिंह (35), निवासी औरंगाबाद (बिहार)
- दीपक कुमार (37) , निवासी औरंगाबाद (बिहार)
एक्सप्रेस-वे पर OFC केबल बिछाई जा रही थी
दरअसल, एक्सप्रेस-वे पर इन दिनों OFC केबल बिछाने का काम चल रहा है। इसलिए एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके चलते एक लेन से ही गाड़ियां आ-जा रही थीं। हादसे की एक वजह यह भी है।
इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग
इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें








