Ranchi : राजधानी रांची के नयासराय गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीते 28 फरवरी की देर रात हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि, सूचना मिली कि गांव में मारपीट और फायरिंग जैसी स्थिति है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि जाकिर अंसारी (57) और उनके पुत्र पर बेरहमी से हमला किया जा रहा था। इस हमले में जाकिर के बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये। दलादली के एस्टन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की गंभीरता देखते हुये SIT बनाई गई। अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 12 आरोपियों को दबोचा गया। इनमें छोटू खलखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार, शुभम प्रजापती उर्फ मितल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव और दिलजन मुष्कर शामिल हैं। वहीं दो आरोपी अरुण खलखो और अजय तिर्की घायल हालत में अस्पताल में हैं। पुलिस ने इनके पास से 3.15 बोर फोल्डेबल राइफल, देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस (7MM), खाली मैगजीन, 2 स्कॉर्पियो, 1 फॉर्च्यूनर, 1 बुलेट बाइक और 12 मोबाइल फोन बरामद किये। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी छोटू खलखो दागी किस्म का युवक है। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। सुनें क्या बोले सिटी SP
इसे भी पढ़ें : होली की हर कहानी में छिपा है प्यार, भक्ति और विजय का उजास… जानें
इसे भी पढ़ें : संजू सैमसन के दम पर भारत सेमीफाइनल में…






