होली की हर कहानी में छिपा है प्यार, भक्ति और विजय का उजास… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम का सबसे खूबसूरत उत्सव है। इस साल होली 4 मार्च को मनाई जायेगी, वहीं, होलिका दहन 2 मार्च को है। देशभर में इसे फगुआ, डोल जात्रा, शिमगा और होलिकोत्सव जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कथा कहती है कि अहंकारी राजा हिरण्यकश्यप ने अपने ही बेटे प्रह्लाद को मारने की साजिश रची। उसकी बहन होलिका, जिसे आग से न जलने का वरदान था, प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई। मगर भक्ति की शक्ति के आगे वरदान भी हार गया, प्रह्लाद बच गये और होलिका जलकर राख हो गई। तभी से हर साल होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बन गया। होली वसंत ऋतु के आगमन का संकेत भी है। यह पर्व कहता है, मन के बैर जलाओ, रिश्तों में रंग भरो। गांव की गलियों से लेकर शहर की छतों तक, ढोल, अबीर और हंसी का यह संगम सदियों से दिलों को जोड़ता आया है।

जब कृष्ण ने राधा संग खेली फूलों की होली

कहते हैं, जब श्रीकृष्ण राधा से दूर रहे तो पूरा ब्रज उदास हो गया, फूल तक मुरझा गये। कृष्ण लौटे और प्यार से राधा पर फूल फेंका। राधा मुस्कुराईं और ब्रज में फूलों की बरसात हो गई। तभी से प्रेम, रंग और भक्ति की यह ‘फूलों की होली’ द्वापर युग से चली आ रही है।

राजा रघु और राक्षसी धोंडा की कथा

भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था कि सत्ययुग में धोंडा नाम की राक्षसी बच्चों को सताती थी। गुरु वशिष्ठ के उपाय पर बच्चों ने उसकी मिट्टी की मूर्ति बनाई और उसे जलाया। मूर्ति के साथ राक्षसी का आतंक भी खत्म हुआ और पहली बार लोगों ने खुशी में होली जलाई।

 शिव, पार्वती और कामदेव की होली

सती के वियोग में डूबे भगवान शिव गहन तपस्या में लीन हो गये थे। पार्वती ने उन्हें जगाने के लिये कामदेव की मदद ली। प्रेम के इस प्रयास ने सृष्टि में फिर से रंग और जीवन लौटा दिया, यही होली के रंगों का आध्यात्मिक संदेश है। संदेश साफ है कि जहां रंग है, वहां प्रेम है। जहां होलिका की अग्नि है, वहां बुराई की हार है और जहां होली है, वहां हर दिल में बस खुशियों की बहार है।

(नोट- यह जानकारी ज्योतिषी द्वारा दी गई जानकारी और पौराणिक कथाओं के अनुसार ली गई है)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...