Kohramlive : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी अपने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। भाजपा ने दिल्ली में हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया। वहीं, होली-दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त में देने का भी ऐलान किया। इसी तरह मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये दिये जायेंगे। वहीं, 6 पोषण किट भी दी जायेगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनायें चल रही हैं, वह जारी रहेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि 60-70 साल के बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन 2 हजार से बढ़ाकर 2500 रुपये की जायेगी। बेवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा। इस बीच दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर