Ranchi(Tamar)(Sandeep Banerjee) : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को तमाड़ भाजपा मंडल की कार्यसमिति बैठक वाटर वेज स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी ने की, जबकि संचालन महामंत्री विवेक गुप्ता ने किया। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के साथ हुई। मंडल प्रभारी धीरेन महतो ने शक्ति केंद्रों पर बूथ समितियों का जल्द गठन करने का निर्देश दिया।
ओरमांझी से तमाड़ मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता अमरनाथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने की पहली शर्त मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के मंत्र के साथ हर बूथ पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनायें चलाई जा रही हैं। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार चुप है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप सेठ, भारती कुमारी, सीता देवी, चंदन साहू, सुरेंद्र साहू, तुलसी मुंडा, बसंती देवी, काजल देवी, ममता देवी, अनिता देवी, उदय महतो, प्रकाश सिंह मुंडा, मंगल स्वांसी, कैलाश महतो, बहादुर पुरान, राज मिर्धा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : ओमान में फंसी प्रीति, CM का निर्देश, ऐसे हुई घर वापसी…
इसे भी पढ़ें : रांची में 7.80 करोड़ का जुर्माना… जानें
इसे भी पढ़ें : एक ही रात में भिड़ी 9 गाड़ियां, देखें डरावनी तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, सरकार का मास्टर प्लान… जानें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में जमीन और पारिवारिक विवादों का ऑन द स्पॉट समाधान







