Hazaribagh : हजारीबाग SP के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। कटकमसांडी, कटकमदाग, केरेडारी, मुफस्सिल, बरही, कोर्रा, उरिमरी, दारू, ईचाक, टाटीझरिया, गिद्दी और चलकुशा थाना में अंचल अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं।
थाना दिवस में जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े, रास्ता विवाद, आपसी मारपीट और न्यायालय से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। कई मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही समझौता करा दिया गया। वहीं, जटिल मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई के निर्देश दिये गये। पुलिस का कहना है कि थाना दिवस का उद्देश्य छोटे विवादों को समय रहते सुलझाकर उन्हें बड़े विवाद में बदलने से रोकना और लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से राहत देना है। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच भरोसा मजबूत करना भी इस पहल का मकसद है।
इसे भी पढ़ें : मिड-डे-मील में गड़बड़ी पड़ी भारी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज…
इसे भी पढ़ें : राज्यों को ₹1.09 लाख करोड़ की एडवांस किस्त जारी, केंद्र ने खोला खजाना…
इसे भी पढ़ें : रांची में कल धारा 163…
इसे भी पढ़ें : सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी…
इसे भी पढ़ें : पहली सोमवारी पर रांची में हाई अलर्ट, 500 जवान तैनात, ट्रैफिक प्लान बदला…







