spot_img

ओमान में फंसी प्रीति, CM का निर्देश, ऐसे हुई घर वापसी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : ओमान (मस्कट) में फंसी झारखंड के सिमडेगा की प्रीति कुजूर की आखिरकार सुरक्षित घर वापसी हो रही है। CM हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास ने मिलकर कार्रवाई की। प्रीति 1 अगस्त को भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं और 2 अगस्त को झारखंड पहुंचेंगी। बताया गया कि सिमडेगा के ठेठईटांगर की रहने वाली प्रीति को एक एजेंट ने दुबई में 45 से 50 हजार रुपये महीने की नौकरी का झांसा दिया था। लेकिन उसे धोखे से ओमान भेज दिया गया, जहां कम वेतन पर काम कराया गया। भारत लौटने की बात कहने पर कंपनी ने भारी रकम मांगी। परिवार से 1.92 लाख रुपये लेने के बाद भी उसे नहीं छोड़ा गया।

मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया। बातचीत के बाद कंपनी ने वापसी के लिए मांगी गई 950 ओमानी रियाल की राशि घटाकर 600 ओमानी रियाल कर दी। रकम जमा होने के बाद प्रीति का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लौटा दिये गये। राज्य सरकार ने कहा कि देश-विदेश में काम कर रहे झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षा और मदद के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

इसे भी पढ़ें : रांची में 7.80 करोड़ का जुर्माना… जानें

इसे भी पढ़ें : एक ही रात में भिड़ी 9 गाड़ियां, देखें डरावनी तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, सरकार का मास्टर प्लान… जानें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में जमीन और पारिवारिक विवादों का ऑन द स्पॉट समाधान

इसे भी पढ़ें : मिड-डे-मील में गड़बड़ी पड़ी भारी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में चला बुलडोजर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध...

एक और पेपर लीक! जैमर बंद मिलने से मचा बवाल

Patna : पटना विश्वविद्यालय की LLB प्रवेश परीक्षा में...

जबरदस्त रेकी, दिल्ली में दबोची गई झारखंड की ये वांटेड महिला…

Ranchi : झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास...

भारत के लिए शानदार शनिवार, एक ही रोज में इतने मेडल…

Kohramlive : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के...