Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 9 महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया है। सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं — सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे नेताओं को एक बार फिर से मैदान में उतारा गया है। भाजपा की इस घोषणा के साथ ही बिहार की सियासत में नया जोश देखने को मिला है। अब निगाहें जेडीयू, राजद और कांग्रेस की उम्मीदवार सूचियों पर टिक गई हैं, जो अगले कुछ दिनों में जारी हो सकती हैं। किसे कहां से मिला टिकट… देखें लिस्ट














