spot_img

मोदी सरकार के 11 साल पर भाजपाई ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ के तहत, मोदी सरकार के 11 स्वर्णिम वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट और प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। शुरूआत में वंदे मातरम् की पावन धुन के साथ दीप जले और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें भारत मां के सच्चे सपूतों को नमन करते हुये एक भाव प्रकट हुआ, “राजनीति हो या राष्ट्रनीति, सेवा, सुशासन और समर्पण ही मूल है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “मोदी सरकार का एक-एक साल, इतिहास का वह अध्याय है, जिसने भारत को स्वाभिमान और सामर्थ्य की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।” पांकी विधायक शशिभूषण मेहता बोले, “राम मंदिर हो या धारा 370, जो स्वप्न था, उसे साकार किया गया। गरीब का आंसू पोछने से लेकर, राष्ट्र के मान तक  मोदी सरकार हर मोर्चे पर खरी उतरी है।” प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा, “ये 11 साल नहीं, ये भारत के पुनर्जागरण की कहानी है। सड़क से संसद तक, राशन से स्वास्थ्य तक, हर कोने में मोदी सरकार की नीतियां आमजन को छूती हैं।” प्रोफेशनल मीट में युवाओं, उद्यमियों और बुद्धिजीवियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन कर सबका आभार जताया। मौके पर हरेन्द्र दुबे, बिनय चौबे, बिनोद तिवारी, कैलाश कश्यप, डॉ पतंजलि केशरी, उत्तम पाण्डेय, रितेश चौबे, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, टिंकू गुप्ता, रामशीष तिवारी, उदय कुशवाहा, राजकुमार विश्वकर्मा, बलराम यादव, रुपु महतो, उमेश कश्यप, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, विशाल गुप्ता, राजेश यादव, बिरेंद्र जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...