Kohramlive : अगर आप भी अपनी आधार कार्ड वाली फ़ोटो से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब आप आसानी से इस फ़ोटो को बदलवा सकते है। इस बारे में UIDAI ने अपनी वेबसाइट पर आधार कार्ड के लिए अच्छी फोटो खिंचाने की ट्रिक बताई है। इसके मुताबिक अपने बालों को ठीक ढंग से बनाना है। बहुत ज्यादा मेकअप नहीं करना। इसके बाद कम्फर्टेबल कपड़े पहनने है। फोटो खिंचाते समय हल्की स्माइल और अपना पॉश्चर ठीक रखना है। UIDAI के मुताबिक, दो-तीन फोटो खिंचाकर आप उनमें से अपने आधार कार्ड के लिए फोटो सलेक्ट कर सकते हैं।
फोटो अपडेशन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
फोटो अपडेट करने के लिए UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in से आधार एनरोलमेंट/करेक्शन/अपडेट फॉर्म डाउनलोड करें।
फॉर्म को भरकर अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जा उसे जमा करें।
वहां मौजूद कर्मचारी आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स के साथ आपकी लाइव फोटो क्लिक करेंगे।
एक बार फिर से बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाएंगी। इसके लिए 100 रुपये अपडेशन फीस देनी होगी।
इसके बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर यानी URN दिया जाएगा, इस URN का इस्तेमाल करके आप चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं।
आधार कार्ड अपडेट होने के बाद आप UIDAI की वेबसाइट से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
समय-समय पर अपडेट कराए अपना आधार
UIDAI के निर्देशानुसार हर नागरिक के लिए अपने आधार कार्ड को अपडेटेड रखना ज़रूरी है। इसके अलावा पांच साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक उनके पांच साल के होते ही अपडेट करवा लेना चाहिए। वहीं, 5 से 15 साल के बच्चों का आधार बायोमेट्रिक बच्चे के 15 साल के होते ही अपडेट करा लेना चाहिए। 15 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए भी हर 10 साल में अपना बायोमेट्रिक डेटा आधार में अपडेट करवा लेना चाहिए। बायोमेट्रिक में फिंगर प्रिंट्स और आंख की पुतली की फोटो ली जाती है।
इसे भी पढ़ें : शक के चक्कर में पत्थर से कूचकर ह’त्या, गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : RBI ने इन 4 बैंकों पर ठोका लाखों का जुर्माना, आपका अकाउंट तो…
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट, 11 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के कारोबारी की वाराणसी में मौ’त, सांसद नीरज शेखर के थे साले…
इसे भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इस दिन शुरू होगी रांची टू पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें रूट मैप










