Kohramlive Desk : चार राज्यों की एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों में से तीन के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बिहार से RJD, जबकि पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीती है। महाराष्ट्र में वह आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर टीएमसी के प्रत्याशी- आसनसोल लोकसभा के लिए शत्रुघ्न सिन्हा दो लाख और विधानभा के लिए बाबुल सुप्रियो को बालीगंज विधानसभा सीट के लिए 9 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कांग्रेस जीत चुकी है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में वह आगे है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अमर पासवान को जीत हासिल हुई है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्यासी यशोदा वर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कोमल जंघेल को लगभग 20,176 मतो से हराया है।

इसे भी पढ़ें :असली चेहरा सामने आते ही धुना गए दूल्हे राजा, देखें..
इसे भी पढ़ें :10वीं पास हैं तो मिलेगी 75 हजार सैलरी, यहां है बंपर VACANCY
इसे भी पढ़ें :अभिनेता वरुण धवन कानपुर की सड़कों पर कर रहे बवाल…. देखें
इसे भी पढ़ें :मोबाइल पर बेटा खेल रहा था गेम, फिर भयानक कांड हो गया घर में, देखें वीडियो …
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, तलाकशुदा बेटी को मिलेगा Family Pension का अधिकार
इसे भी पढ़ें :Google पर रूस ने ठोका 1,44,000 डॉलर का जुर्माना










