भाजपा ने पूरक बजट को बताया ‘जनता को ठगने वाला’

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : भाजपा गढ़वा जिला इकाई ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झामुमो नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने पूरक बजट को “जनता को ठगने वाला” करार देते हुये सरकार पर विकास कार्यों को रोकने, वित्तीय कुप्रबंधन और जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया। जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि विभागों ने 13,400 करोड़ रुपये के फंड की मांग की थी, लेकिन सरकार ने सिर्फ 7,700 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किये। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि “सरकार पूरी तरह वित्तीय संकट में है और विभागों में पैसों की इतनी कमी है कि विकास कार्य रुकने की कगार पर हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पूरक बजट में जनहित की योजनाओं की भारी कमी है। चौबे ने उदाहरण देते हुये दावा किया कि अबुआ आवास योजना हो या पेयजल विभाग, काम लगभग ठप हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल वितरण तक नहीं हुआ। छात्रवृत्ति न मिलने से विद्यार्थी परेशान हैं।उन्होंने कहा, गांव हो या शहर, हर जगह लोग परेशान हैं। जनता आज झामुमो को सत्ता में लाने पर पछता रही है।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने सरकार पर किसानों से किया गया वादा तोड़ने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि झामुमो ने विधानसभा चुनाव 2024 में धान खरीद मूल्य 3,200 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने सिर्फ 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर घोषित की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घोषित दर पर धान खरीद समय पर नहीं हो रही, किसान मजबूर होकर स्थानीय व्यापारियों को सस्ते दाम पर धान बेच रहे हैं, पिछले वर्ष की धान बिक्री का भुगतान आज तक लंबित है, बारिश से फसल नष्ट होने के बाद भी फसल बीमा की राशि किसानों को नहीं मिली। कुशवाहा ने कहा, किसान आक्रोशित हैं और सरकार की नीतियों से पूरी तरह ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय जायसवाल सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...

हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की...

मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

Ranchi : कभी घर-परिवार तक सीमित रहने वाली ग्रामीण...

अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

Ranchi : झारखंड में जमीन संबंधी विवाद कम करने,...