spot_img

‘ब्लैकमेल कर लूटता रहा बिटिया की आबरू’… अब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के बालूमाथ में ग्रामीणों ने एक शख्स की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। शख्स नाम मोहन राम है। यह इसी गांव के हरिजन टोला का रहने वाला है। बुरी तरह से जख्मी मोहन राम को इलाज के लिए रिम्स लाया गया है।

मोहन राम पर एक 14 साल की नाबालिग से रेप करके उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का इल्जाम है। यह इल्जाम उसपर नाबालिग की मां ने लगाया है। लड़की मां ने बालूमाथ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने दर्ज शिकायत में कहा कि एक महीने पहले वह अपनी बेटी के साथ खेत में काम कर रही थी। तभी वहां मोहन अपनी बाइक से आया। उसने कहा कि तुम्हारे दुकान में कोई नहीं है। तुम्हें पापा बुला रहे हैं। पिता के बुलावे पर नाबालिग उसके साथ चली गयी। लेकिन मोहन का इरादा कुछ और ही था। मोहन राम नाबालिग को दुकान नहीं ले गया। वह उसे एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां जबरन उसका बलात्कार किया और अश्लील फोटो भी बनायी।

उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताओगी तो यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसके बाद मोहन राम लगातार अश्लील फोटो का भय दिखाकर नाबालिग के साथ गलत करने लगा। बीती रात भी वह बच्ची को ब्लैकमेल कर उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे जमकर कूट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में बालूमाथ के थानेदार ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 7 लोग

इसे भी पढ़ें :स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, मची चीख-पुकार… देखें

इसे भी पढ़ें :कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें :रिटायर्ड DSP के बेटे को मारी थी गोली, शूटर ने उगले कई राज…

इसे भी पढ़ें :JioMart ने शुरू की एक महीने की फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक छूट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...