spot_img

पहले पति और फिर तीन घंटे बाद पत्‍नी ने तोड़ा दम, बिलख रहे दो मासूम

Date:

spot_img
spot_img

रात को मछली खाकर सोये थे पति-पत्‍नी, सुबह हो गई दोनों की मौत

चतरा : जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र हिंदिया कला गांव में सोमवार की सुबह बिरहोर दंपती की संदेहास्पद परिस्थित में मौत हो गई। तीन घंटे के अंतराल में पति-पत्‍नी दोनों ने दम तोड़ दिया। पहले पति और उसके तीन घंटे बाद पत्‍नी भी दुनिया छोड़ कर चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बीडीओ, इंस्‍पेक्‍टर समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्‍वना दी। बीडीओ ने अंतिम संस्‍कार के लिए परिजनों को पांच हजार रुपये नगद और कपड़ा दिए।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने कृषि बिल के खिलाफ का दिया धरना, राजभवन मार्च

मिली जानकारी के अनुसार हिंदिया कला निवासी 34 वर्षीय विजय बिरहोर और उसकी पत्‍नी उर्मिला देवी रात में मछली खाकर बच्चियों के साथ सोयी थी। अचानक से सुबह के करीब 3 बजे विजय के हाथ में सनसनाहट हुई। जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। परिजनों ने गांव में ही उसका इलाज कराया, मगर सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के तीन घंटे बाद करीब 9 बजे पत्‍नी उर्मिला देवी ने भी दम तोड़़ दिया। विजय की मौत की सूचना मिलने के बाद बीडीओ ने उसकी पत्‍नी के इलाज के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से एंबुलेंस की मांग की, मगर एंबुलेंस नहीं मिला और इलाज के अभाव में उसकी पत्‍नी की भी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : युवक की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मृत दंपती की दो छोटी-छोटी बेटियां है। बड़ी बेटी की उम्र 4 साल है और दूसरी बेटी मात्र दो महीने की है। इस घटना के बाद दोनों बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। अब दोनों बच्चियों की जिम्‍मेवारी विजय के पिता धनेशर बैगा पर आ गई है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के शिक्षा मंत्री भी कोरोना संक्रमित, रिम्स में हुए भर्ती

इसे भी पढ़ें :

रांची में विधायक के बेटे का अपहरण, अरगोड़ा से बरामद हुआ सौरभ…

Ranchi : राजधानी रांची में सोमवार शाम उस वक्त...

350 साल पुरानी आस्था, आज भी पालने में झूलते हैं नंदलाला…

Chatra : चतरा के पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह-दुम्बी गांव...

तड़गू नदी में डूब गये दो बच्चे, तीसरा…

Chatra : चतरा के सदर थाना क्षेत्र के पूरनाडीह...

SP का एक्शन, पुलिस दंपती सस्पेंड…

Chatra : नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर सरकारी...

चतरा में ए’नका’उंटर…

Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में विधायक के बेटे का अपहरण, अरगोड़ा से बरामद हुआ सौरभ…

Ranchi : राजधानी रांची में सोमवार शाम उस वक्त...

350 साल पुरानी आस्था, आज भी पालने में झूलते हैं नंदलाला…

Chatra : चतरा के पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह-दुम्बी गांव...

तड़गू नदी में डूब गये दो बच्चे, तीसरा…

Chatra : चतरा के सदर थाना क्षेत्र के पूरनाडीह...

SP का एक्शन, पुलिस दंपती सस्पेंड…

Chatra : नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर सरकारी...

चतरा में ए’नका’उंटर…

Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस...