जानिए YouTube में वीडियो देखते-देखते कैसे कर सकेंगे शॉपिंग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  YouTube एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। यूट्यूब के इस नए फीचर के तहत वीडियो में देखे गए किसी भी प्रोडक्ट की ऑनलाइन शॉपिंग सीधे वहीं से की जा सकेगी।

YouTube इस फीचर पर बहुत तेजी से काम कर रहा है। इस नए फीचर के मदद से व्यूअर्स प्रोडक्टस के वीडियो देखते हुए प्रोडक्ट को वहीं ढूंढ कर खरीद सकेंगे। बात दें कि ये फीचर सिर्फ चुनिंदा वीडियो में ही उपलब्ध होगा। वर्तमान में इस फीचर की टेस्टिंग वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा अमेरिका में एंड्रॉइड, iOS और वेब पर कम संख्या में यूजर्स के साथ किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : न्‍यू ईयर में Royal Enfield ने बाइक के बढ़ाए दाम

फीचर से जुड़ी जानकारी गूगल सर्पोट पेज पर 

गूगल की ही कंपनी YouTube ने टेस्ट किए जा रहे इस फीचर से जुड़ी जानकारियों को गूगल सर्पोट पेज पर शेयर किया है। कंपनी ने कहा है कि इस फीचर के जरिए जिस प्रोडक्ट को व्यूअर्स देख रहे हैं उससे जुड़ी जानकारियां उन्हें मिलेंगी और खरीदने का ऑप्शन भी उन्हें दिया जाएगा।

प्रोडक्ट के पेज को एक्सप्लोर कर पाएंगे व्यूअर्स 

YouTube ने कहा कि अभी वो कुछ क्रिएटर्स के साथ इस पायलेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। कंपनी ने जानकारी दी है कि व्यूअर्स शॉपिंग बैग आइकन पर क्लिक कर फीचर्ड प्रोडक्ट की लिस्ट देख पाएंगे। ये आइकन उन्हें उसी वीडियो के बॉटम लेफ्ट कॉर्नर पर दिखाई देगा। यहीं से व्यूअर्स हर प्रोडक्ट के पेज को एक्सप्लोर भी कर पाएंगे। साथ ही संबंधित वीडियोज और प्रोडक्ट को खरीदने का ऑप्शन भी देख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्‍सीन के लिए आधार कार्ड जरूरी, जानिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया

टूल और एनालिटिक्स से जुड़ा होगा डेटा 

Bloomberg के अनुसार अक्टूबर 2020 में YouTube ने क्रिएटर्स को वीडियो में दिखाए गए प्रोडक्ट को टैग और ट्रैक करने के लिए यूट्यूब सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने को कहा था। रिपोर्ट के अनुसार ये डेटा Google के शॉपिंग टूल और एनालिटिक्स से जुड़ा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि प्लेटफॉर्म सीमित संख्या में वीडियो चैनल्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था और क्रिएटर्स के पास दिखाए गए प्रोडक्ट्स पर कंट्रोल होगा। उम्मीद की जा रही है आने वाले समय में YouTube इस फीचर को और लोगों के लिए भी जारी करेगा।

इसे भी पढ़ें : 8 फरवरी को Delete नहीं होगा किसी का WhatsApp Account

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।