Brisbane में टीम इंडिया का धमाका, टेस्ट मैच की सीरीज 2-1 से कब्जाया

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  Brisbane टेस्ट में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत। चार मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। ऋषभ पंत बने मैच के हीरो। चेतेश्वर पुजारा और वाशिंगटन सुंदर ने भी की शानदार बल्लेबाजी। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को जीत के लिए 328 रन का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर बना लिया।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया 32 साल बाद ब्रिस्बेन में पहली बार टेस्ट हारी है। पिछली बार ब्रिस्बेन में नवंबर 1988 में वेस्टइंडीज ने उसे 9 विकेट से हराया था। 1988 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में 31 टेस्ट खेले थे, जिसमें से 24 जीते और 7 ड्रॉ रहे। वहीं, भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर पहला टेस्ट जीता है। इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने 6 टेस्ट खेले थे, जिसमें से 5 हारे और एक ड्रॉ कराया।

पंत ने फिफ्टी जमाया। चेतेश्वर पुजारा 211 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके करियर की 28वीं फिफ्टी रही। पुजारा ने 196 बॉल पर 50 रन पूरे किए थे। यह उनके टेस्ट करियर की सबसे धीमी फिफ्टी भी रही। इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के सिडनी टेस्ट में 174 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी।

इसे भी पढ़ें : पलट गया Tractor का डाला, दब गया मजदूर, फिर…

Brisbane में पंत ने रचा इतिहास

ऋषभ पंत सबसे कम टेस्ट पारियों में एक हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। पंत ने 27 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि धोनी ने 32 पारी खेली थीं।

इसे भी पढ़ें : Betla Park में जंगली हाथियों ने ‘काल भैरव’ को मार डाला

शुभमन 91 रन बनाकर आउट

भारतीय ओपनर शुभमन गिल 146 बॉल पर 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए। टेस्ट करियर में यह उनकी दूसरी फिफ्टी और बेस्ट स्कोर भी है। स्पिनर नाथन लियोन की बॉल पर स्लिप में स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। शुभमन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन की अहम पार्टनरशिप की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...