ओरमांझी : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस के अंदर बुधवार की सुबह पेड़ पर फंदे से झूलते एक व्यक्ति की लाश मिली। शव कैंपस के अंदर डिस्पेंसरी के समीप एक विशाल बरगद के पेड़ की डाल पर कपड़े के लटक रही थी। जैसे ही शव की जानकारी आसपास के लोगों को मिली। मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने के बाद बीआईटी ओपी के एसआई अमीन कुमार बेसरा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने शव की पहचान विश्वनाथ महतो के रूप में की। जो ढिपा टोला मेसरा का रहने वाला है और मेसरा पश्चिमी का उप मुखिया है।
इसे भी पढ़ें :60 बंदरों को पकड़ कर किया गया क्वारंटीन, एंटीजन टेस्ट में पाए गए…
मृतक के भाई कृष्णा महतो ने बताया कि मंगलवार की दोपहर के समय लगभग 3 बजे घर से निकला था। देर तक वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चला। सुबह लोगों ने बताया कि बीआईटी कैंपस के अंदर डिस्पेंसरी के समीप पेड़ पर एक लाश है। जाकर देखा तो मेरे भाई विश्वनाथ की लाश थी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जतायी है। उन्होंने गांव के ही विमल महतो पर आरोप लगाया है।
मामले में ओपी प्रभारी अमनदीप का कहना है कि विश्वनाथ काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह इससे पहले भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुका था। वहीं मामले में दीपाटोली के सरपंच समेत कई लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है। उनलोगों का कहना है कि विश्वनाथ बिल्कुल ठीक था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :अपना यूरिन पीकर इस महिला ने बढ़ा ली आंखों की रोशनी, वेट हो गया…










