Giridih : रोजगार सेवक मोइनुद्दीन अंसारी आज गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 1500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ ACB की टीम ने दबोचा। ACB की टीम धनबाद से आई थी। मोइनुद्दीन अंसारी गिरिडीह के तिसरी प्रखंड में कार्यरत है। उसके खिलाफ तिसरी के ही बरवाडीह गांव के रहने वाले आदित्य कुमार उर्फ मुकेश कुमार ने ACB से शिकायत की। शिकायत में आदित्य ने बताया था कि मनरेगा योजना के तहत उसे तालाब निर्माण का काम मिला। काम आदित्य के पिता बढ़न महतो के नाम पर आवंटित था। यह काम करीब 4 लाख रुपये का था, जिसमें से एक लाख रुपये का भुगतान बढ़न महतो को किया जा चुका था। तालाब बनकर तैयार चुका था।
इल्जाम है कि बाकी की रकम तीन लाख रुपये के भुगतान करने के एवज में रोजगार सेवक मोइनुद्दीन अंसारी ने पैसों की मांग की। आदित्य को बोला गया- चढ़ावा चढ़ाने के बाद ही बिल पास होगा। 1500 रुपये में सौदा तय हुआ। तय समय के मुताबिक आज यानी बुधवार को आदित्य उर्फ मुकेश रोजगार सेवक से मिलने प्रखंड कार्यालय पहुंच गया। जैसे ही रोजगार सेवक मोइनुद्दीन अंसारी ने आदित्य से पैसे लिये, घात लगाये बैठी ACB की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार कर टीम उसे अपने साथ धनबाद साथ ले गई।
इसे भी पढ़ें : मरने टाइम दगा दे गया छलिया आशिक, माशूका थाना में क्या बोली, देखें…
इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब कोयला कारोबारी की डेड बॉडी मिली, देखें..
इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने डोनेट किया ब्लड, बोले- आपके रक्त से किसी को मिल सकती है नई जिंदगी
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अब राज्य में नहीं होगा TET एग्जाम
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर गिरी मासूब, जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी, देखें…








