रांचीः ओरमांझी के इरबा के पास से चोरी हुई बाइक पुलिस को धनबाद में मिली है। नेवरी निवासी बिलाल अहमद की बाइक JH0B Q G 6123 मेदांता हॉस्पिटल के पास से चोरी हो गई थी। बिलाल अस्पताल के पास गाड़ी खड़ी कर राशन दुकान में सामान खरीदने गया था। गलती से चाबी बाइक में ही लगी रह गई। जब वो वापस लौटा तो गाड़ी गायब थी। इसके बाद उसने ओरमांझी थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाइक की खोजबीन शुरू की और 12 दिन बाद सोमवार को धनबाद से बाइक को बरामद किया। धनबाद के पुरानी बाजार रतनजी शौचालय के पास से बाइक को बरामद किया गया। चोरी का आरोपी शमसाद अंसारी बताया जाता है। पुलिस ने धनबाद से बाइक को लाकर बिलाल को सौंप दिया। बाइक मिलने के बाद काफी खुश हुआ। उसने कहा कि अपनी मेहनत की कमाई से पैसे बचाकर बाइक को खरीदा था। बिलाल ने पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया।
इसे भी पढ़ें : लापरवाही ने ली मासूम की जान, बाइक गिरी, ट्रैक्टर ने…
इसे भी पढ़ें : राज्यपाल ने Chief Justice से रेप मामलों की जल्द सुनवाई का किया आग्रह




