- चोरी की बाइक का नंबर बदल कर सस्ते दामों में बेचने का करते थे काम
लोहरदगा : Bike चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार। इनकी निशानदेही पर इन्हीं के घर चोरी के पांच बाइक बरामद की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य चोरी के बाइक का नंबर बदल कर उसे गावों में ही सस्ते दामों में बेचने का काम करते थे।
इसे भी पढ़ें : भैरव के मामा राम सिंह, नाबालिग बेटे-भतीजे को Police ने छोड़ा
Bike गैंग के दो आरोपी की रांची से भी हुई गिरफ्तारी
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में गिरोह के सरगना भीठा गांव के सिधेश्वर महतो और चंदन ठाकुर सहित भीठा के ही संयुम अंसारी, मुकेश महतो, कचमची के मुकेश उरांव और बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुरुपीढ़ी निवासी अंकित कुमार शिखर को गिरफ्तार कर जनवरी को जेल भेजा गया।
सभी गिरफ्तारियां चंदन ठाकुर के निशानदेही पर हुई। सिधेश्वर और अंकित को रांची से गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य को भीठा और कचमची से गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें : कलयुगी बेटे ने मां को डंडे से ऐसे मारा कि…












