गुमला: सिसई मुख्य पथ पर रेडवा के समीप एक कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की पहचान लावागई निवासी 20 साल के बलदेव उरांव के रूम में हुई है। उसी गांव के उसके दोस्त बुद्धदेव उरांव की स्थिति गंभीर बनी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने कहा कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर रांची रेफर किया जाएगा।पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर और जांच में जुट गई है।
सिसई से लौट रहे थे दोनों युवक
इनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों निजी काम से सिसई गई थे। काम निबटा कर दोनों घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रेडवा के समीप तेज रफ्तार मारुति कार ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बलदेव उरांव को मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें :Tiger Shiva ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें : Ranchi : पहले से है चार पत्नियां, पांचवीं शादी के लिए महिला संग हुआ फरार








