ओरमांझी : ओरमांझी स्थित बिरसा ज़ू में टाइगर शिवा ने तोड़ा दम। गुरुवार की देर रात उसने जू में अंतिम सांस ली। शिवा लगभग दस साल का था। उसकी मौत का कारण किडनी और लीवर का डिसऑर्डर होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।
Read More : टीवी Actress #NishaRawal की बातों में है दम, देखिए कैसे… (Video)
ज़ू के चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश साहू ने बताया कि शिवा मंगलवार तक खाना खाया। बुधवार से उसने खाना छोड़ दिया। बुधवार को शिवा का इलाज के लिए कांके वेटनरी कॉलेज व टाटा ज़ू के चिकित्सक को भी बुलाया गया था। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। सभी ने जांच में शिवा की किडनी और लीवर को खराब बताया।

Read More : 5 DSP का तबादला, दीपक कुमार बने रांची के सिटी डीएसपी, यहां देखें पूरी लिस्ट
यहां याद दिला दें कि शिवा को बिरसा ज़ू में नवंबर 2014 को लाया गया था। उस वक्त उसकी उम्र लगभग तीन साल थी। उसे बंगलुरु के बनरगट्टा नेशनल पार्क से यहां लाया गया था। शिवा की मौत से जू प्रबंधक और उसकी रेखरेख करने वाले मायूस हैं।
Read More : तेरी हर जरूरत पूरा करूंगा… बोल खींच लिया दुपट्टा






